Jharkhand Election News- झारखंड की इन लोकसभा सीटों के लिए कल से शुरू होगा नामांकन, 7 मई को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना

राज्य ब्यूरो, रांची।Jharkhand Election News: अब संताल परगना में भी सियासी घमासान का जोर पकड़ेगा। झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में सात मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ इन सीटों पर कल से ना

4 1 11
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, रांची।Jharkhand Election News: अब संताल परगना में भी सियासी घमासान का जोर पकड़ेगा। झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में सात मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ इन सीटों पर कल से नामांकन शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

संताल की इन तीन सीटों में राजमहल और दुमका एसटी के लिए आरक्षित है, जबकि गोड्डा सामान्य सीट है। इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित हैं। अगले दिन 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 17 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इन अंतिम चरण की सीटों पर एक जून को मतदान होना है।

पिछली बार तीनों सीटों पर 70 फिसदी हुआ था मतदान

संताल परगना की तीनों लोकसभा सीटों पर जमकर वोट पड़ते हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में ही तीनों सीटों पर राज्य औसत से अधिक वोट पड़े थे। तीनों सीटों पर लगभग 70 प्रतिशत या इससे अधिक मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने वोट दिया था।

दुमका सीट है सबसे चर्चित

लोकसभा चुनाव के इस अंतिम चरण में दुमका सबसे चर्चित सीट है, जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, उनके सामने लगातार सात बार विधानसभा चुनाव की जीत का रिकॉर्ड बना चुके झामुमो के नलिन सोरेन हैं।

इस सीट से शिबू सोरेन स्वयं चुनाव लड़ते रहे हैं। लेकिन अधिक उम्र होने तथा शारीरिक समस्याओं के कारण इस बार वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

गोड्डा और राजमहल से ये प्रत्याशी मैदान में

उनके परिवार का अन्य कोई सदस्य भी इस बार इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है। इसी चरण में गोड्डा सीट भी जहां इस बार भाजपा के वर्तमान सांसद निशिकांत दूबे चौका लगाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

उनके सामने कांग्रेस के वर्तमान विधायक प्रदीप यादव हैं। राजमहल भी विजय हासंदा इस बार हैट्रिक लगाने के प्रयास में हैं। उनके सामने भाजपा ने इस बार पूर्व विधायक ताला मरांडी को चुनाव मैदान में उतारा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर पड़े वोट

सीट - कुल वोट प्रतिशत - पुरुष - महिला

राजमहल - 72.05 - 71.25 - 72.52

दुमका - 73.43 - 72.07 - 74.51

गोड्डा - 69.57 - 67.38 - 71.47

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: कद-पद देखकर झामुमो ले रहा बागियों के विरुद्ध एक्शन, दो बड़े नेता के खिलाफ अब भी कार्रवाई नहीं

Dhiraj Sahu: चुनाव से दूर होकर भी चर्चा में हैं धीरज साहू, संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी ने किया किनारा

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Haryana News: अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजनीतिक दल बदलने में माने जाते हैं माहिर

राज्य बयूरो, चंडीगढ़। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजसथान की राजनीति में सक्रिय रहे फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई दिल्ली में अवतार भ

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now